फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जाओं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने ओम प्रकाश ठाकुर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं की स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर छात्र और छात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड निरमंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं की स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद का चयन चुनावी प्रक्रिया के जरिये हुआ, जिसमें 81 अभिभावकों ने भाग लेकर अपने मत का प्रयोग किया। इस पद के लिए तीन अभिभावकों ओम प्रकाश ठाकुर, सेस राम ठाकुर और जानका देवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अभिभावकों ने ओम प्रकाश ठाकुर पर भरोसा जताया। वोटों की गिनती में ओम प्रकाश ठाकुर को 61, सेस राम ठाकुर को 14 और जनका देवी को मात्र 6 मत हासिल हुए। इस प्रकार ओम प्रकाश ठाकुर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी में 16 सदस्य चुने गए। इसमें राजा राम, भीम सैन, गुलाब सिंह, जयपाल, राजीव सिंह, बुद्धि सिंह, सुरेश शर्मा, सिसला देवी, जनका देवी, रंजू देवी, रोशना देवी, धन्ना देवी, शकुंतला देवी और निर्मला देवी के नाम शामिल हैं। एसएमसी के नव नियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि उन्हें स्कूल एसएमसी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेवारी मिली है, जिसे वे बखूबी निभाएंगे। स्कूल से संबंधित विभिन्न समस्याओं और स्टाफ की कमी को पूरी करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें