फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जिलों के मरीज आते हैं इलाज करवाने
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर नई मशीन लगाने की मांग

गर्भवती महिलाओं सहित अन्य बीमारियों से जुड़े मरीज निजी संस्थानों में जाने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा लगभग ठप है। अस्पताल की दशकों पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन करीब एक माह से खराब पड़ी है और तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे मरम्मत के लिए भी अनुपयुक्त बताया है। इसके चलते मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को निजी संस्थानों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
खनेरी अस्पताल में प्रतिमाह करीब 250 प्रसव होते हैं और हजारों महिलाएं उपचार के लिए यहां पहुंचती हैं। अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली निशुल्क जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 25 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, जिनमें गर्भावस्था संबंधी जांच, पेट की गंभीर चोट और अन्य नियमित डायग्नोस्टिक परीक्षण शामिल हैं। मशीन खराब होने से ये सभी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मौजूदा मशीन अब अपनी उपयोगी आयु पूरी कर चुकी है। संबंधित इंजीनियर और तकनीकी विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि मशीन और उसके प्रमुख पुर्जे अब नियमित उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं तथा इन्हें प्रभावी ढंग से ठीक नहीं किया जा सकता। इसके कारण मरीजों की समय पर जांच और उपचार प्रभावित हो रहा है।
स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि अल्ट्रासाउंड सुविधा बाधित होने से संस्थान की डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और बड़ी संख्या में मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
लोगों ने भी प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में जल्द नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही समय पर और सस्ती जांच सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से अस्पताल के लिए नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि नई मशीन मिलने से मरीजों को बिना किसी रुकावट के अस्पताल परिसर में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें