फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग 14 करोड़ से संवरेगा, 80 पंचायतों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
पुराना हिंदोस्तान तिब्बत मार्ग की सुधर रही हालत। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात : पांगी से ठोपन तक 10.250 किलोमीटर सड़क का काम शुरू, चौड़ीकरण के साथ बनेंगी सुरक्षा दीवारें और लगेंगे क्रैश बैरियर
विज्ञापन

. कल्पा, निचार, पूह के साथ काजा-स्पीति के लोगों को भी मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
. पर्यटकों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों को भी होगा लाभ
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग की सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के कारण आवाजाही में परेशानी झेल रहे हजारों ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत पांगी से ठोपन तक करीब 10.250 किलोमीटर सड़क को पक्का करने का कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इस परियोजना पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क की हालत सुधरने से किन्नौर के कल्पा, निचार और पूह विकास खंड की करीब 80 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा काजा और स्पीति क्षेत्र के लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी। पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग का सामरिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्थानीय ग्रामीणों के साथ पर्यटक और विभिन्न क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोग सफर करते हैं। बरसात और सर्दियों के मौसम में सड़क की खराब हालत के कारण यहां सफर करना जोखिमभरा हो जाता है। सड़क का कायाकल्प होने से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। देश-विदेश से किन्नौर घूमने आने वाले पर्यटकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और भारतीय सेना के जवानों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है।
चौड़ीकरण के साथ लगेंगे क्रैश बैरियर
परियोजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ सुरक्षा दीवारों और रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कलवर्ट बनाने, मेटलिंग और टारिंग करने तथा जल निकासी के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने का कार्य होगा। दुर्घटना की आशंका वाले संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर भी लगाए जाएंगे। इन कार्यों से सड़क की मजबूती बढ़ेगी और वाहन चालकों व यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
पुराने हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर पांगी से ठोपन तक सड़क सुधार का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 10.250 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। परियोजना के तहत चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण, टारिंग सहित अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र के लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।


— अभिषेक शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कल्पा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें