फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़े अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यवाहक उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों की मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभागों की ओर से जिला में चलाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। डॉ. शशांक ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ने के निर्देश दिए, ताकि सरकारी कार्यालयों को पेपर लैस बनाने के कार्य को सफल बनाया जा सके। उन्होंने राजस्व, विद्युत, लोक-निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, कृषि, जल-शक्ति और कार्यक्रम विभागों के अधिकारियों से विभागों की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न नीतियों और योजनाओं का ब्योरा और बचे हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सभी जनजातीय जिला किन्नौर के विभागाध्यक्षों को अपने विभाग के कार्यों को ई-ऑफिस के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कार्यकारी उपायुक्त ने बताया कि 18 दिसंबर को सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त-उपायुक्त ओपी यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
.0.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें