रामपुर में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला और युवक मंडल के सदस्यों को दिलाई स्वच्छता की शपथ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुधवार को विकास खंड रामपुर की सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभी महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों और स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया। वहीं, शिंगला पंचायत में आयुर्वेद विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में डॉ. ज्योत्सना ने ग्रामीणों को डेंगू के बढ़ते प्रकोप से कैसे बचा जा सकता है, के बारे जानकारी प्रदान की।