फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवानिवृत्त अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गोद लिया कल्पा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ(किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सामुदायिक साझेदारी बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है। अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों की ओर से स्कूलों को गोद लिया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल कल्पा स्थित आदर्श विद्यालय को नौ पदाधिकारियों ने गोद लिया है। इस पहल के माध्यम से सरकारी स्कूलों में सुधार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जाएगा। बुधवार को नौ पदाधिकारियों ने बैठक कर स्कूल के सर्वांगीण विकास और शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधार को लेकर चर्चा की। आदर्श विद्यालय कल्पा को गोद लेने वाले पदाधिकारियों में सेवानिवृत्त महानिदेशक आयकर जसवंत सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवपाल सिंह, सेवानिवृत्त डीवाईएसके गंगा लाल, सेवानिवृत्त प्रवक्ता सरीता नेगी, मोती लाल, पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण कुमार, जिया लाल और राम कुमार शामिल हैं। इन सभी पदाधिकारियों ने स्कूल में आवश्यक शिक्षा सुधार और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें