नगर पंचायत चिड़गांव के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 9 को
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का कार्यक्रम 8 जून को होगा। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि शपथ समारोह 8 जून को दोपहर 2:00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय रोहड़ू के चांशल सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जाएगा। नगर पंचायत चिड़गांव के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का कार्यक्रम मंगलवार 09 जून को दोपहर 12:00 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय चिड़गांव के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने नवनिर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।