फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को प्रदान की पोषाहार किट

विज्ञापन
रामपुर परियोजना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद परियोजना प्रमुख और अन्य। स्रोत : परियोजना प
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार और पोषण माह अभियान के तहत परियोजना प्रभावित पंचायतों बाड़ी, ब्रौ और जगातखाना की सात महिलाओं को पोषाहार किट प्रदान की। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परियोजना प्रमुख ने कहा कि स्थानीय लोगों की परियोजना अस्पताल बायल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती है। साथ में दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाती हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को हेल्प ऐज इंडिया के माध्यम से परियोजना अस्पताल में एक्सरे, फिजियोथेरेपी, डेंटल क्लीनिक के निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उठाने के लिए कहा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक सुरीन ने महिलाओं को गर्भावस्था और प्रसव के बाद जरूरी पोषाहार से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें