रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहन बुशहर ने नाबार्ड की सहायता से बौंडा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में शाखा प्रबंधक संदीप खिमटा ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, महिला सशक्तीकरण ऋण योजना, सपनों का संचय और डिजिटल बैंकिंग योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।