फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा स्कूल में कुक के पद के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा में पाचक (कुक) का एक पद भरा जाना प्रस्तावित है। विद्यालय कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक पात्र अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ मूल प्रमाण पत्रों की एक-एक प्रति संलग्न कर 28 अगस्त से पहले विद्यालय कार्यालय में जमा करवानी होगी। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पद के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को सुबह 10:00 बजे विद्यालय परिसर में लिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी ने कहा कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। उनकी एक-एक फोटो प्रति कार्यालय में जमा करवानी होगी। पद के लिए अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना, स्थायी निवासी होना और संबंधित पंचायत से संबद्ध होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना, भोजन बनाने का ज्ञान और अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि तक आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें