फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 दिसंबर तक सजे : करण शर्मा

विज्ञापन
उपायुक्त शिमला से मिलता नगर परिषद रामपुर का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : परिषद
विज्ञापन
. लवी मेले की आय में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की उठी मांग
विज्ञापन

. नगर परिषद रामपुर ने विभिन्न मांगों को लेकर मेला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर वीरवार को मेला अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने उपायुक्त से मेले की आय में नगर परिषद की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग उठाई है। साथ ही स्थानीय व्यापारियों और लोगों से जुड़ी मांगें उठाईं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अवधि 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित की जाए। नगर परिषद के अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि निर्धारित समय से अधिक अवधि तक दुकानें लगीं रहने से शहर में यातायात प्रभावित होता है। स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है, वहीं स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। प्लॉटों की बोली की दरों में अनावश्यक वृद्धि न करने और स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई। साथ ही मेले की आय-व्यय में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मेले से प्राप्त राजस्व का उपयोग रामपुर नगर के विकास कार्यों और जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करने पर जोर दिया। नगर परिषद ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुधारने, गोशाला से कैफे की ओर जाने वाले मार्ग को सुचारु बनाने और कच्चे बाईपास मार्ग को पक्का करने का मुद्दा उठाया। कार्यों से यातायात का दबाव कम होगा और धूल की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। परिषद मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन आयोजन के साथ स्थानीय व्यापारियों के हितों, आम जनता की सुविधाओं और नगर के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। परिषद ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इन मांगों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रोहित नेगी, नितिका गुप्ता, दीपना नेगी, जय श्री, उमा देवी और चंद्र प्रभा उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें