फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर कॉलेज रहा प्रथम

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में विजेता रही टीम को सम्मानित करते मुख्यतिथि : कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इनकी पत्नी सत्या देवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बाक्सिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय रामपुर ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। सेंट बीड्स कॉलेज ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नेरवा और संजौली ने तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने समापन समारोह में कुल्लुवी नाटी की प्रस्तुति पेश कर वाहवाही बटोरी। मुख्यातिथि ने कहा कि छात्राओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे वे स्वास्थ्य और कॅरिअर में आगे बढ़ सकते हैं। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बुशहर बीएड कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. तिलक राज, डॉ. जीआर नेगी, डॉ. विक्रांत गौतम, सुरेंद्र कुमार शांडिल, डॉ. विद्याबंधु नेगी, अशोक नेगी, कमल कुमार, कमलेश सेन, संजीत चौहान, टेक चंद, अभिषेक, सुमन नेगी और सुभद्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

रामपुर कॉलेज में विजेता रही टीम को सम्मानित करते मुख्यतिथि : कॉलेज प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें