न्यायालय परिसर रामपुर में हुई बैठक, नई कार्यकारिणी का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर स्थित किन्नौर सिविल एवं सत्र प्रभाग के सामान्य सदन की बैठक न्यायालय परिसर में हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। वरिष्ठ सिविल जज रामपुर बुशहर कार्यालय के वरिष्ठ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तपेंद्र सिंह ठाकुर ने किन्नौर डिवीजन के संबंध में नई विभागीय संगठन (डिवीजनल बॉडी) का चुनाव करवाया। इसमें दो वर्ष की अवधि के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने। बैठक में हर्ष मोहन को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। आशीष ठाकुर को महासचिव, कश्मीरी लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। मनदीप सिंह राठौर को मुख्य कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। जेख राज को चीफ ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी, उमा देवी और तपेंद्र ठाकुर को पैटर्न चीफ, कमल सिंह ठाकुर, अमित कंवर और देविंद्र सिंह जनेदव को मुख्य सलाहकार चुना गया। हितेश कुमार और लुदरमणी को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके अलावा मोहिंद्र सिंह चौहान, चंद्रेश नेगी, हरी नंद पाल और देवी सिंंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इंद्रा चौहान, इंद्र सेन और अभिनव परमार को लेखक, अर्जुन नेगी, देविंद्र कुमार और पदम सिंह को सहायक महासचिव नियुक्त किया गया। प्रेम चंद, नेगी राम, हिमांशु वर्मा, नवजोत शर्मा, उछाव राम, मुकेश कुमार, योग राज और मदन कुमार को ऑगेनाइजिंग सचिव बनाया गया। वाईपी खनिक, कुलदीप ठाकुर, नवीन कुमार और कृष्ण कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा सुधीर कुमार, अरविंद कुमार और माल सिंह को कार्यकारी सदस्य चुना गया।