रामपुर बुशहर। रानी रत्नाकुमारी मेमोरियल उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में पूर्व प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र नरैण लक्टू बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी और कुल्लूवी नाटी की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। शिविर में स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विपिन कुमार ने सात दिन तक चली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को एकता और अनुशासन बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर से विद्यार्थियों को सीखने को मिलता है। इस दौरान प्रधानाचार्य पीएन गुप्ता, उप प्रधानाचार्य दिनेश भलूणी, संजय शर्मा और विजय कनैन समेत अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद