फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीबीपी जवानों ने ली निष्ठा से कार्य करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के ज्यूरी मुख्यालय में सात दिवसीय सतर्कता सप्ताह का समापन हुआ। अतिथि राजेश पांडेय ने सतर्कता सप्ताह का समापन किया। बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र पंवार के निर्देश में ज्यूरी और शालाबाग में 43वीं बटालियन के द्वितीय कमान ने अधिकारियों को निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। सतर्कता सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। दोनों बटालियन की अग्रिम चौकियों में भी सतर्कता सप्ताह पर प्रतियोगिताएं होंगी। शुभारंभ पर भी अधिकारियों ने रैली निकालकर लोगों को सतर्कता का संदेश दिया। ज्यूरी पंचायत के स्थानीय लोगों, सरकारी स्कूलों और बाजार में लोगों से संवाद और पोस्टर बैनर के माध्यम से भ्रष्टाचार के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें