फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएसएस सारीबासा स्कूल ने चांशल में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
चाशल की चोटी पर सफाई अ​भियान में जुटे सारीबासा स्कूल एनएसएस इकाई के छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सारीबासा की एनएसएस इकाई ने छौहारा क्षेत्र के पर्यटन स्थल चांशल में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने पुरी चोटी पर कचरा इकट्ठा कर नष्ट किया। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि इस घाटी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए और कचरा प्रबंधन के यहां पर पुख्ता प्रबंध किए जाए। एनएसएस इकाई के वालंटियर्स और विद्यालय के अध्यापकों ने चांशल में सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी परमदेव शर्मा, विद्यालय के अन्य अध्यापक सरला शर्मा, संजय कुमार, सतीश चौहान, कृष्णी देवी व हिम्मत सिंह उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें