रामपुर बुशहर। कुमारसैन के किंगल में पुलिस ने दो युवकों से 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना कुमारसैन की टीम गश्त करते हुए किंगल के समीप जुंडला मोड़ में पहुंची। वहां एक कार खड़ी दिखाई दी। उसमें बैठे ऋषि कपूर निवासी गांव कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू और अंकित ठाकुर निवासी गांव नीरथ तहसील रामपुर जिला शिमला के कब्जे से कुल 4.58 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।