रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य विपिन नेगी मुख्य अतिथि और वरिष्ठ प्रवक्ता जगदीश बशलवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने परेड से अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम अधिकारी आशा ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सात दिवसीय शिविर के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विपिन नेगी ने स्वयंसेवकों को अनुशासन, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, नशामुक्ति और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी उमेश दाऊटू ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया।