अरसू स्कूल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के समापन अवसर पर मौजूद विद्यार्थी। स
निरमंड (कुल्लू)।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरसू में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) तारा चंद कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा, अनुशासन और मेहनत जीवन में सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का संदेश नॉट मी बट यू अर्थात स्वयं से पहले आप रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध करवाया गया। शिविर के सफल आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी रमेश ठाकुर, प्रवक्ता रसायन विज्ञान और धीरज वाजिर प्रवक्ता राजनीति विज्ञान का विशेष योगदान रहा।