दलाश (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय च्वाई में चल रहे सात दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन पूर्व छात्र संघ च्वाई के महासचिव दिवान राजा बतौर स्रोत व्यक्ति पहुंचे। उप प्रधानाचार्य हरीश ठाकुर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह और स्वयंसेवियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल ने कहा कि इस बार धामनी गांव को गोद लिया है। स्वयंसेवी सात दिनों तक स्वच्छता समेत बेटी बचाओ, नशाबंदी, महिला सशक्तिकरण और अन्य विषयों पर जागरूकता के साथ विद्यालय परिसर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। स्रोत व्यक्ति दिवान राजा ने कहा कि एनएसएस में जुड़कर छात्रों में अनुशासन, एकता, संस्कार और भाईचारे की भावना विकसित होती है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, समाजसेवा सहित अन्य गतिविधियों में मिलकर काम करके समाज को जागरूक करने का मौका मिलता है।