प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ शिमला का प्रतिनिधिमंडल रामपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह लक्टू ने परिधि गृह में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
देवेंद्र सिंह लक्टू ने बताया कि प्रवक्ता संघ की विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। प्रधानाचार्य की शीघ्र पदोन्नति सूची जारी करने, पदोन्नति में प्रवक्ताओं का कोटा बढ़ाने, स्कूल प्रवक्ता न्यू के पदनाम में संशोधन करने, एसएमसी एवं कंप्यूटर शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने और अनुबंध प्रवक्ता शिक्षकों को अनुबंध तिथि से सेवा लाभ प्रदान करने के बारे में मांगपत्र सौंपा गया। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार प्रेम पाल दुल्टा, दिव्य दत्त शर्मा, अमर चौहान, डॉ. विनोद मेहता, बृजलाल ठाकुर, संतोष शर्मा, डॉ. राम सरन शर्मा, दीपचंद, शमशेर सिंह, विजय सिंह कड्डा, देवराज, अनिल मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।