फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया। समापन समारोह में नगर पंचायत के पार्षद देवराज कश्यप बतौर मुख्यातिथि और पार्षद उषा शर्मा, पदमा शर्मा विशेष अतिथि उपस्थित रहे। निरमंड स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश कुमार और कार्यक्रम अधिकारी बबीता कश्यप ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ज्ञानदायनी मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बबीता कश्यप ने एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर की जानकारी सभी को दी। शिविर के दौरान विभिन्न स्रोत व्यक्तियों ने एकता, प्रेरणा और अनुशासन के बारे में स्वयंसेवियों को जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने स्रोत व्यक्तियों का आभार जताया। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेशकर वाहवाही बटोरी। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन में एनएसएस का विशेष महत्व है, जिससे बच्चों में समाज सेवा की भावना जागृत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें