नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नित्थर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। शिविर में 24 स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल प्रभारी अनिल गोस्वामी ने सप्ताह भर की गतिविधियों में भरपूर सहयोग किया। प्रधानाचार्य धर्मपाल के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों को लेकर लोगों को जागरूक किया। सुबह 5:30 से रात्रि 10:30 बजे तक छात्रों ने सप्ताह भर में अलग-अलग गतिविधियों में सहयोग किया। प्रभात फेरी से दिन की शुरुआत की और उसके बाद योग, खाना बनाना, साफ सफाई और ध्यान कार्यों में भी सहयोग किया। संध्या में भजन-कीर्तन से बच्चों ने एकजुट और आपसी काम करने, तालमेल बनाए रखने की नई चीजें सीखीं। शिविर के दौरान गोद लिए गांव झल्ली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। समापन समारोह में विकास खंड निरमंड पंचायत समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर और विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष धर्मपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।