फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मलोग में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
मलोग में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर।  स्त्रोत
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने स्थापित किए विकास के नए आयाम : शिक्षा मंत्री
विज्ञापन

खेल छात्रावास जुब्बल में वॉलीबाल के साथ अब कबड्डी और बैडमिंटन का दिया जा रहा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल क्षेत्र के मलोग का दौरा किया। मलोग में पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल छात्रावास जुब्बल के नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित किया है। खेल छात्रावास में वॉलीबाल के साथ अब कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं बच्चों को प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 4.50 करोड़ की लागत से नाबार्ड के तहत मलोग-पनेसरी सड़क का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीते ढाई वर्षों में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क और भवन निर्माण के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, अध्यक्ष हिमफेड भीम सिंह झौटा, बीडीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, बीडीसी सदस्य समिला जिकटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल विक्रांत सिथटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें