फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में अब घरद्वार मिलेंगे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने गैस एजेंसी को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। नगर पंचायत चौपाल में अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर घरद्वार मिलेंगे। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक आतिश ठाकुर और गैस एजेंसी प्रभारी सहित जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें सिविल सप्लाई विभाग को जल्द ही उपभोक्ताओं को घरद्वार रसोई गैस वितरण करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत चौपाल में गैस एजेंसी संचालक की ओर से सिलिंडर की कमी के चलते घरद्वार वितरण नहीं किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ताओं को स्वयं गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जाना पड़ता है। मजदूर को ढुलाई के अतिरिक्त 100 रुपये देने पड़ते थे। नगर पंचायत चौपाल के उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालक से पहले की तरह घरद्वार सिलिंडर वितरण की मांग की थी। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने रसोई गैस घरद्वार वितरण न होने पर विभाग का कड़ा संज्ञान लिया और गैस एजेंसी प्रभारी को नगर पंचायत चौपाल में उपभोक्ताओं को घरद्वार सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें