फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर की लोट पंचायत में ओलावृष्टि ने बढ़ाई बागवानाें की दुश्वारियां

विज्ञापन
नित्थर की लोट पंचायत में ओलावृष्टि ने सेब के पेड़ों को पहुंचाई क्षति। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ने से सेब बागवानाें की चिंता बढ़ गई है। मौसम में हो रहे लगातार फेरबदल के कारण सेब की फसल प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि बागवानाें की चिंता बढ़ा रही है। उप तहसील नित्थर की लोट पंचायत में मंगलवार देर शाम को हुई भारी ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से पूरे आउटर सिराज में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे सेब की फसल प्रभावित हो रही है। नित्थर उपतहसील की लोट पंचायत के कई सेब बहुल क्षेत्रों में मंगलवार रात को साढ़े सात बजे भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि ने पंचायत के शाह, शमोह और सराहर गांव में खूब कहर बरपाया। भारी ओलावृष्टि से सेब के पेड़ों को नुकसान हुआ है। सेब के पेड़ों में अभी पत्तियां ही आई हैं। हालांकि, जिन क्षेत्रों में पेड़ों में फूल आ गए हैं, वहां फसलों को नुकसान पहुंचने की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें