फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ वार्डों के 4060 लोग कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे नामांकन
2083 पुरुष और 1977 महिलाएं तय करेंगी प्रत्याशियों का भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशभर की नगर परिषदों में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी क्रम में रामपुर नगर परिषद चुनाव के लिए भी पार्षद पद के इच्छुक उम्मीदवार आज से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में इस बार 4060 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2083 पुरुष और 1977 महिलाएं शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया तहसीलदार कार्यालय रामपुर में बुधवार सुबह 11:00 बजे से आरंभ होगी। 29 अप्रैल से 2 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 मई नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद के नौ वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान 17 मई को सुबह 7:00 बजे से 3:00 बजे तक होगा। फिलहाल कई वार्डों में उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होने लगेगी। इस बार वार्ड नंबर 1, 3, 5, 6 और 8 महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 जनजातीय वर्ग के लिए और वार्ड नंबर 4 व 9 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी उम्मीदवार सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय में तय समय के भीतर नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें