फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से कुलदीप राठौर, माकपा से सिंघा और भाजपा से अजय श्याम ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में राजनीति खासी गरमा गई है। शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा और माकपा प्रत्याशी ने अपने-अपने नामांकन भरे। कांग्रेस को छोड़ भाजपा और माकपा समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विस क्षेत्र ठियोग से माकपा नेता राकेश सिंघा ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर खासी भीड़ उमड़ी। माकपा की रैली बाजार से निकलने के बाद नेहरू मैदान ठियोग पहुंची, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान माकपा नेता संजय चौहान, संदीप वर्मा, सोहन वर्मा, सुरेश वर्मा के अलावा कई पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
वहीं कुलदीप राठौर ने भी अपना नामांकन भरा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपना नामांकन भरा, लेकिन किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन और रैली नहीं की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके दीपक राठौर, अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर मौजूद रहे।
विज्ञापन

ठियोग विस क्षेत्र से भाजपा ने इस बार युवा चेहरे पर दाव खेला है। अजय श्याम ने शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, एपीएमसी चेयरमैन नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दूनी चंद कश्यप मौजूद रहे। सैकड़ों समर्थकों के साथ अजय श्याम ने ठियोग में शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के बाद अब तीनों नेताओं ने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें