फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद के लिए 28 ने भरा नामांकन

विज्ञापन
निर्वतमान अध्यक्ष नप रामपुर सुमन घाघटा नामांकन पत्र भरते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के चुनावी दंगल में इस बार 14 महिलाएं और 14 पुरुष अपना अपना भाग्य आजमाएंगे। नगर परिषद के नौ वार्डों के लिए इस बार 28 दावेदार चुनाव मैदान में उतरे हैं। सोमवार को नप चुनाव को लेकर आयोजित नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। पूर्व के दो दिन में जहां केवल चार उम्मीदवाराें ने ही नामांकन भरे, वहीं सोमवार को अंतिम दिन 24 दावेदार अपना नामांकन भरने तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर अब मैदान पूरी तरह से सज चुका है। इस बार नप चुनाव में कुल 28 दावेदारों ने ताल ठोंकी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरने का समय निर्धारित किया गया था। इस बार नगर परिषद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होगा। 31 दिसंबर नाम वापस लेने का अंतिम दिन होगा। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियाें को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 10 जनवरी को नौ वार्डों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
वार्डवाइज इन दावेदारों ने किया आवेदन
वार्ड नंबर 1 से प्रदीप कुमार, अंकित चौहान और निरम दास, वार्ड 2 से नरेंद्र और विशेषर लाल, वार्ड 3 से सुमन घाघटा, प्रीती कश्यप, द्रोपदी देवी और शशी कला, वार्ड 4 से स्वाती बंसल, नीलम गुप्ता, जयश्री गोयल, उषा गुप्ता, वार्ड 5 सेरोहिताश्वर, रीता बादल, श्याम मेहता, शेष राम, वार्ड 6 से उमा देवी, कांता, वार्ड 7 से गोविंद, अरुण कुमार, वार्ड 8 से अश्वनी नेगी, सुरेश शर्मा, प्रताप गुप्ता, संजय मेहता और वार्ड नंबर 9 से मुस्कान, सोनम नेगी और शीला देवी ने नामांकन भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें