निगम निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने का शनिवार को अंतिम दिन था। नगर पंचायत जुब्बल में अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे। नगर पंचायत के सात वार्डों में कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।
वार्ड नंबर 1 से रंजना औक्टा, उषा चौहान, अंजना चौहान ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 2 से रंजना, अनीता कुमारी ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 3 से सुदर्शना सूद अरैी श्रुति सूद, वार्ड नंबर 4 से निशांत सूद और अनीता चौहान, वार्ड नंबर 5 से दलीप चौहान, अशोक कुमार चौहान और राजेश कुमार, वार्ड नंबर 6 से राजिंद्र सिंह और रवि कुमार, वार्ड नंबर 7 से कुमारी सोनू और सोनिका चौहान ने नामांकन भरा है। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। 6 मई को नामांकन पत्र वापस लेने की अंंतिम तिथि है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि नगर पंचायत जुब्बल के सात वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे भरे हैं। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 17 मई को मतदान होगा।