फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 26 से 28 जून तक मनाया जाएगा नोगली मेला

Fri, 16 Jun 2023 05:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला कमेटी ने क्षेत्र के 10 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत में ऐतिहासिक नोगली मेले की 26 से 28 जून तक धूम रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाले जिलास्तरीय मेले में नाटियों का खूब दौर चलेगा।
लक्ष्मी नारायण कुमसू देवता की अध्यक्षता में होने वाले मेले के लिए क्षेत्र के 10 देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा गया है। वे इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष भी देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू की अध्यक्षता में आषाढ़ मास के 12, 13, 14 प्रविष्ट (26 से 28 जून) तक जिला स्तरीय नोगली मेला आयोजित होगा। इस मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचते हैं। तीन दिन तक होने वाले मेले के लिए मेला समिति देवता साहिब दमुख डंसा, देवता साहिब जाखड़ू नाग, देवता शनेरी, देवता साहिब खंटू, देवता सेरी मझाली 12/20, देवता साहिब मंगलेश्वर देवनगर तथा देवता साहिब गणेशी महाराज मझेवटी ने आने को लेकर सहमति जताई है।
विज्ञापन

इस बार मेले में देवता साहिब खंटू महाराज सेरी मझाली, देवता साहिब मंगलेश्वर महाराज देवनगर और देवता साहिब गणेशी महाराज मझेवटी पहली बार शिरकत करेंगे। इससे इलाके के लोगों में भारी उत्साह है। यह मेला बीती कई पीढिय़ों से देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू की अध्यक्षता में होता है।
विज्ञापन


मेला कमेटी प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज ने बताया कि जिलास्तरीय मेले को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मेले में पहुंचकर देवताओं का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें