रामपुर में परीक्षा देकर घर लौटते विद्यार्थी। संवाद।
झाकड़ी स्कूल का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर के नोडल अधिकारी सुरेश कुमार की टीम ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झाकड़ी का निरीक्षण किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। निरीक्षण के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। रामपुर उपमंडल में 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। शनिवार को बारहवीं कक्षा की मनोविज्ञान और दसवीं कक्षा की विज्ञान और प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी। अभिनव, रुचि, रेखा, आयुष और राहुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि जीव की परीक्षा में कठिन प्रश्न पूछे गए थे। कुछ विद्यार्थी जीव विज्ञान की परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए। नोडल अधिकारी सुरेश कुमार नेगी ने कहा कि वीरवार को झाकड़ी स्कूल का निरीक्षण किया। नकल का कोई भी मामला नहीं आया। बोर्ड परीक्षाओं पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा में नकल न करने का आह्वान किया।