फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आकपा से लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिसंबर से लापता युवक का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूह(किन्नौर)। पुलिस थाना मूरंग के गांव आकपा का जगत सिंह (28) पिछले दो दिसंबर से लापता है। इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना मूरंग में जगत सिंह के पिता दलीप सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। लापता बेटे की तलाश परिवार सहित पुलिस की टीम ने सभी जगह की है, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला पाया है। पुलिस को दी गई गुमशुदगी में दलीप सिंह ने कहा कि उनका बेटा दो दिसंबर को सांय तीन बजे घर से एक कैन लेकर पानी लेने गया था, जो घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। चार बजे उसका फोन आया तो उसने बताया कि थोड़ी देर में आऊंगा। जब रात 9 बजे शाम तक वह नहीं लौटा तो पिता ने उसके फोन पर फिर संपर्क किया। फोन बजता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात को अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बेटे की तलाश गांव और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने भी अपने स्तर पर तलाशी अभियान चलाया, परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने युवक की तलाश करने पर उचित इनाम देने की बात कही है।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें