फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के जंगलों में आग से सैकड़ों चीड़ के पौधे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार शाम मुख्य सड़क मार्ग नित्थर से रामपुर बजोरी की सड़क से ऊपरी तरफ के जंगल में भयंकर आग लग गई। इसमें सैकड़ों चीड़ के पेड़ जल गए हैं। इसके अलावा वन्य जीवों को भी भारी क्षति पहुंची है। आग का तांडव ऐसा था कि जंगली जानवरों की चीखें रातभर लोगों को सुनाई देती रहीं। उपप्रधान ग्राम पंचायत देहरा यशपाल कटोच ने कहा कि वन विभाग के कर्मी आग को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत देहरा में हर साल इस तरह की आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते वर्ष भी ग्राम पंचायत देहरा में कई घर और अनार और बादाम के पेड़ जल गए थे। स्थानीय निवासी संतोष, सुशील कुमार, संजीव कुमार और जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने सहित अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से आनस, जानस, बेइबिल और बजोरी के ग्रामीणों की घासनियां तबाह हो गई है। डीएफओ लूहरी चमन रॉव ने कहा कि वन कर्मचारी जल्दी गर्मियां शुरु होने से अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें