फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आवाजाही के लिए 10 दिन बंद रहेगी नित्थर-झल्ली सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
. सड़क पर सीसी पेवमेंट कार्य के चलते यातायात पर लगी रोक
विज्ञापन

. प्रशासन ने आदेश जारी कर पुलिस चौकी नित्थर को ट्रैफिक प्रबंधन का सौंपा जिम्मा
. चार गांवों के स्कूली बच्चों, दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीणों की बढ़ीं दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के चार गांवों के ग्रामीणों को 10 दिन तक आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। नित्थर-झल्ली सड़क पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में अब क्षेत्र के स्कूली बच्चों, दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। अब 13 दिसंबर से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। सड़क पर सीसी पेवमेंट का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने पुलिस चौकी नित्थर को ट्रैफिक प्रबंधन का जिम्मा सौंपा है। नित्थर-झल्ली सड़क 2 से 12 दिसंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगी। झल्ली गांव में सड़क के 600 मीटर के हिस्से पर कंक्रीट का कार्य होना है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई आपातकालीन स्थिति हो तो क्या करेंगे। ग्रामीणों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। बच्चे स्कूल कैसे पहुंचेंगे। किसानों का दूध सोसायटी से मिल्क प्लांट तक कैसे पहुंचेगा। एसडीएम मनमोहन सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि नित्थर-झल्ली सड़क 2 दिसंबर 9 बजे से 12 दिसंबर शाम सात बजे तक यातायात के लिए प्रतिबंधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को तेजी से और सुरक्षित तरीके से करने की बात की है। पुलिस चौकी नित्थर को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से इस अवधि में वैकल्पिक मार्ग कंडागई-दलाश होकर आवाजाही करने की अपील की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड आनंद शर्मा और अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधि नित्थर प्रधान जगदीश ठाकुर के साथ बैठक की। बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि दूध की सप्लाई मिल्क प्लांट नित्थर के लिए कंडागई-दलाश होते हुए नित्थर पहुंचेगी और स्कूली बच्चे झल्ली गांव से पैदल नित्थर तक पहुंचंगे। बीमार होने की स्थिति से निपटने के लिए झल्ली से आगे अस्पताल तक ठेकेदार की गाड़ी तैनात रहेगी। सभी लोगों को वैकल्पिक मार्ग को अपनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें