फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई-ठियोग बाईपास पर दो युवक 26.030 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कोटखाई-ठियोग बाईपास पर पुलिस ने सोमवार रात को दो युवकों को 26.030 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम को सोमवार रात को गश्त के दौरान सूचना मिली कि दो युवक कोटखाई-ठियोग बाईपास पर एक शराब के ठेके के पास कार में बैठकर नशा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई रंजय सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। कार और युवकों की तलाशी लेने पर 26.030 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने कार में मौजूद आरोपी राजन डोगरा (28) निवासी गांव ग्वेच तहसील कोटखाई और आयुष (21) निवासी गांव बटवड़ा तहसील कोटखाई को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें