फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निंबध लेखन में 18 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर निरमंड कॉलेज में आयोजित वि​भिन्न प्रतियोगिता के विजेता मुख्याति​थि के स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की एकत्व लिटरेरी सोसायटी ने किया। इसमें 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत-2047 युवाओं की आवाज और कविता लेखन प्रतियोगिता का विषय भारत के स्वतंत्रता सेनानी रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और राष्ट्र के विकास में छात्रों की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य कैप्टन संदीप कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं के महत्व पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता का आयोजन अंग्रेजी विभाग की डॉ. प्रियंका ठाकुर और डॉ. गौरव सूद के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतिभागियों ने इस प्रकार के रचनात्मक मंच प्रदान करने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि महाविद्यालय में उन्हें अपने विचारों और दृष्टिकोण को व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें