भारतीय जीवन बीमा निगम रामपुर शाखा कार्यालय में नशा मुक्त को लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी शपथ ल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय रामपुर में शाखा प्रबंधक लोकेंद्र जसवाल के अध्यक्षता में मंगलवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं और अपने परिवार को नशे से दूर रखने की शपथ ली। शाखा प्रबंधक लोकेंद्र जसवाल ने बताया कि युवा हर राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं, इसलिए युवाओं की शक्ति का समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना पड़ेगा। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम के एडीएम लेखराज चमन, प्रशासनिक अधिकारी डीडी भारद्वाज , गरीश ठाकुर, रोहित शर्मा , प्रेमा नेगी, लारजू, आशीष, रतन सागर, अजय कुमार और अजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।