फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डोबी में दुकान से शराब की नौ बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। झाकड़ी के डोबी में एक दुकान से पुलिस ने ऊना नंबर-1 ब्रांड की शराब की नौ बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना झाकड़ी प्रभारी के निर्देश पर डोबी में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामपुर के करतोट, चांदपुर गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्ण लाल अपनी दुकान में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। तलाशी के दौरान कृष्ण लाल की दुकान से 6750 मिलीलीटर देशी शराब बरामद हुई। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें