फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में निकिता प्रथम

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि के साथ अन्य शिक्षक - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ राजनेता पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 135वीं जयंती मनाई गई। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रतिबिंद पांडे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रो. विपिन शर्मा ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जीवन हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। हमारे महाविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय छतरी के इतिहास विभाग के प्रो. जय सिंह नेगी उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आजाद भारत में जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री के रूप में पंडित गोविंद वल्लभ पंत ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए।
मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए उत्तर प्रदेश में पुराने समय से चली आ रही जमींदारी प्रथा का उन्मूलन उनके प्रयासों का ही परिणाम है। शिक्षा के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने कई योजनाएं लाईं। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विनती तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, दिशा डोगरा ने दूसरा और साक्षी मेहता तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में निकिता प्रथम संजना द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब समां बांधा। मंच संचालन साक्षी और कृतिका ने किया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र और छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें