फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगम भंडारी बने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

विज्ञापन
निगम भंडारी को सौंपी किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर में कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन सृजन अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसी कड़ी में किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर निगम भंडारी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति मंजूर की है। निगम भंडारी को किन्नौर जिला कांग्रेस की कमान सौंपे जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि निगम भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को लाभ होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निगम भंडारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनसे संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें