रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के छात्रावासों में सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए चार छात्रावासों की सुविधा है। तीन कन्या छात्रावास और एक लड़कों का छात्रावास है। छात्रावास में 298 सीटें हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को छात्रावास में दाखिला मिलेगा। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आकर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। सभी छात्रावासों में अनुशासित व्यवस्था, स्वस्थ, सुरक्षित वातावरण और पौष्टिक आहार की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि समय रहते छात्रावास के लिए आवेदन करें।