रामपुर बुशहर।
निफा के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर खनेरी अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निफा जिला शिमला की रामपुर टीम ने अस्पताल में उपचाराधीन करीब 150 मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। निफा का 26वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके तहत सितंबर में रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पीयूष प्रार्थी, जिला सह सचिव यशवंत सहित पीयूष मेहता, शिक्षा राव, सूरज डोगरा, अंशु शर्मा, रवीता आजाद, दीपा ठाकुर, विनीता नेगी, सचिन और रवींद्र नेगी मौजूद रहे।