रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झड़ग नकराड़ी में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में निधिका को मिस फ्रेशर और पार्थ को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। ऋत्शिखा को मिस फ्रेशर की प्रथम रनर अप, आयुष को मिस्टर फ्रेशर का प्रथम रनर अप और हर्षित को द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकिंद्र सिंह शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं विनम्रता के महत्व पर प्रकाश डाला।