मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल करने वाली निधि। संवाद
मेडिकल विषय में पढ़ाई करना चाहती हैं निधि
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर आनी की छात्रा निधि ठाकुर ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में नौवां स्थान हासिल किया है। निधि ठाकुर ने परीक्षा में 700 में से 691 अंक (98.71 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। निधि ठाकुर ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। निधि ने बताया कि वह आगे मेडिकल विषय में पढ़ाई करना चाहती है। इसके साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग भी लेंगी। निधि के पिता रामलाल ठाकुर बिजली बोर्ड में कार्यरत हैं। उनकी माता गृहिणी है। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।