फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये से सुधरेगी 27 किलोमीटर एनएच की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। देश सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पांच कड़छम से पोवारी मार्ग की हालत में जल्द सुधार होगा। करीब 20 करोड़ रुपये की राशि से 27 किलोमीटर सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। एनएच प्राधिकरण ने मार्ग की हालत सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जिले के हजारों लोगों को जल्द ही आरामदायक और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित जिले के कल्पा और पूह खंड की 51 पंचायतों के हजारों लोगों को पहले की भांति खतरों के साये में सफर नहीं करना पड़ेगा।
प्राधिकरण ने सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही मार्ग की हालत सुधरने से लोगों को सुगम सफर का लाभ मिलेगा। केंद्र से ईपीसी मोड के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण की कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने कहा कि एनएच पांच को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ईपीसी मोड के तहत हो रहा यह मरम्मत कार्य अक्तूबर माह तक चलेगा। सड़क की हालत सुधारने के लिए एनएच प्राधिकरण हर संभव प्रयास कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा, महामंत्री चंद्रपाल नेगी, प्रविंद्र सिंह नेगी, सुभाष नेगी, दलीप नेगी, सुरजीत नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, राजेश नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और एनएच प्राधिकरण का मार्ग की हालत सुधारने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें