फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रहीघाट से ठियोग अस्पताल तक एनएच-5 कई जगह धंसा

Mon, 21 Aug 2023 09:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग में रहीघाट से लेकर सिविल अस्पताल ठियोग तक एनएच-05 कई जगहों पर धंस गया है। हालांकि सड़क किनारे पत्थरों को रखकर चेतावनी की सूचना तो दी गई है लेकिन अगर समय रहते कोई कदम नहीं उठाए गए तो पूरी सड़क के साथ अस्पताल के पीछे लगती कॉलोनी को भी खतरा हो सकता है। वही बीते दिनों पहले बैली ब्रिज लगाकर एनएच-05 को बहाल किया गया था। अब बैली ब्रिज के एक कोने में सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।बैली ब्रिज के पास दो मकानों को खतरा बना हुआ है। जल निकासी न होने के कारण एनएच-05 के साथ लगता भड़ियाना का जंगल धंस गया है, जिस कारण अस्पताल के साथ लगती काॅलोनी और एनएच को खतरा बन गया है। करीब दो दशक पहले शहर में हुए भवनों के निर्माण के समय जंगल में भारी मात्रा में मलबा फेंका गया था। उसके बाद वन विभाग ने जालियां लगाकर मलबा फेंकने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब मलबे के परिणाम सामने आ रहे हैं। जंगल के पेड़ अपनी जगह से खिसक गए हैं। स्थानीय निवासी दीपराम शर्मा ने बताया कि एनएच-05 के कई कलवर्ट बंद होने के कारण सारा पानी इस जंगल में जाता है और आज तक हजारों पेड़ इसकी भेंट चढ़ गए हैं। भाजपा नेता अजय श्याम ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द समस्या का हल निकाला जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर ने बताया कि छई धाला काॅलोनी खतरे के जद में है। एनएच-05 रहीघाट से लेकर अस्पताल तक कई जगहों पर धंसने के कगार पर है। जल निकासी को लेकर जल्द ही ठोस कदम उठाएं जाएंगे।

एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और एनएच, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द ही समस्या का कोई समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें