फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डेट ज्यूरी में 24 घंटे बाद एनएच पांच बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच बहाल होते ही सेब से लदे वाहनों सहित अन्य की आवाजाही शुरू
विज्ञापन


बागवानों सहित हजारों लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। डेट ज्यूरी में 24 घंटे बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच यातायात के लिए बहाल हो गया है। मार्ग बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को डेट ज्यूरी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण किन्नौर और स्पीति के लिए यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था। वाहन और बागवानों की सेब से लदी गाड़ियां 24 घंटों से फंसी हुई थीं। शुक्रवार दोपहर को साफ मौसम में डेट ज्यूरी के सामने की पहाड़ी से नेशनल हाईवे के ऊपर से बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा गिर गया। नेशनल हाईवे में हजारों टन मलबे को हटाने के लिए विभाग ने बड़ी मशीन लगाई और एयर कंप्रेशर से बड़ी चट्टानों को ड्रिल करने के बाद ब्लास्टिंग से तोड़ा। पहाड़ी की ऊंचाई से पत्थर गिरने के कारण मशीन ऑपरेटर को भी काफी दिक्कतें आ रही थीं। नेशनल हाईवे ज्यूरी के एसडीओ, जेई और अन्य स्टाफ भी 24 घंटों से सड़क को बहाल करने के लिए मौके पर ही डटे रहे। शनिवार दोपहर 2:00 बजे से पहले नेशनल हाईवे को छोटे-बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नेशनल हाईवे सब डिवीजन ज्यूरी के एसडीओ करतार शर्मा ने बताया नेशनल हाईवे में डेट ज्यूरी के पास आरडी 300/580 में पहाड़ी से पत्थर और मलबा कई घंटों तक गिरता रहा, जिस कारण शुक्रवार से दोपहर से यातायात बंद हो गया था। विभाग ने मशीनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को करीब 2:00 बजे नेशनल हाईवे को बहाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें