फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सात दिन बाद एनएच-707 बहाल, सड़कोंं को खोलने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : रोहड़ू से पांवटा और देहरादून जा सकेंगे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हाटकोटी-पांवटा एनएच-707 सात दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। भूस्खलन से अंटी से सनैल के बीच एनएच अवरूद्ध हो गया था। अब रोहड़ू से शिमला और रोहड़ू से देहरादून, चौपाल, पांवटा साहिब और उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कों को विभाग ने मौसम खुलने के बाद छोटे और बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। जुब्बल उपमंडल में ग्रामीण क्षेत्रों की अब केवल 15 सड़कें वाहनों के लिए बंद हैं, जबकि एक दिन पहले तक 52 सड़कें वाहनों के लिए पूरी तरह बंद थीं। बिजली आपूर्ति भी पूरे क्षेत्र में बहाल हो चुकी है। वीरवार को पूरे क्षेत्र में 25 ट्रांसफार्मर बंद पड़े थे। जब जल शक्ति विभाग बंद पड़ीं 18 पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटा है। सड़कों को बहाल होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से मंडियाें तक पहुंचाने के लिए सेब की पेटियां अब निकलनी शुरू हो गई हैं। मौसम खुलने के बाद बागवानों ने सेब तुड़ान का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। बारिश से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि दोनों एनएच बहाल हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को खोलने का काम जारी है। पूरे क्षेत्र में अब केवल पंद्रह सड़कें खोलने के लिए रह गई हैं। मौसम साफ रहा तो एक दो दिन में उनको भी वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। कई सड़कों को अभी छोटे वाहनों के लिए खोला गया ताकि लोगों का सेब समय पर मंडियों में पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें