फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में तीन दिन बाद बहाल हुआ एनएच-पांच

विज्ञापन
निगुलसरी में एनएच पांच के पास लाईन में खडी गा​डियां
विज्ञापन
यातायात बहाल होते ही हजारों लोगों ने ली राहत की सांस, मटर सहित सेब की फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में होगी आसानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी में बाधित एनएच-पांच शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे यातायात के लिए बहाल हो गया। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। किन्नौर और काजा-स्पीति सहित रामपुर-शिमला की ओर वाहन दौड़ने शुरू हुए। निगुलसरी में मंगलवार देर शाम को ऊपरी पहाड़ी दरकने के कारण यातायात ठप हो गया था। एनएच अवरुद्ध होने के कारण जिले के हजारों लोगों, पर्यटकों और किसान-बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और कई लोग खड़ी चढ़ाई कर आवाजाही करने को मजबूर हुए। वहीं, 26 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्राधिकरण ने बाधित एनएन-पांच को यातायात के लिए बहाल किया। निगुलसरी में बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण एनएच प्राधिकरण के लिए भी मार्ग को बहाल करने का कार्य जानलेवा बना रहा। ऊपरी पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डरों के गिरने के कारण एनएच को बहाल करना चुनौतीपूर्ण रहा। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच प्राधिकरण ने बाधित मार्ग को बहाल किया। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे एनएच यातायात के लिए बहाल हुआ और इसके बाद मटर सहित सेब की फसलों से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। एनएच प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब 8:00 बजे एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बाधित एनएच को बहाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निगुलसरी में एनएच पांच के पास लाईन में खडी गाडियां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें